
जौनपुर। नवरात्रि के तीसरे दिन सोमवार की सुबह से ही आस्था का केंद्र श्री माँ शारदा (मैहर वाली) शक्तिपीठ परमानतपुर में दर्शन-पुजन करने आए भक्तों की भीड़ सीढ़ि़यो से लेकर बाहर तक लंबी कतार लगी थी। मंदिर से सटे और बाहर बने दुकानों में चहल-पहल दर्षनार्थियों द्वारा बराबर चलता रहा। अधिक संख्या में भक्तों ने माँ के नाम का जयकारे लगा कर समाजिक दूरी बनाते हुए दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन एवं श्रद्धा समर्पण की भाव के तहत ‘इनरव्हील क्लब जौनपुर‘ के तत्वावधान में भजन सांध्य का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं ने बारी-बारी से देवी गीत गाया। ढ़ोल-मंजिरा और देवी गीतों से मंदिर परिसर गुंजायमान होगया। मंदिर में आने वाले भक्त गण देवी गीत सुन मनमुग्ध हो उठे। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल और सचिव मृदुला सिंह जूही व क्लब की अन्य महिला सदस्यों के साथ माता को चुनरी और प्रसाद चढ़ाया। उसके उपरांत आरती कर प्रसाद वितरण किया।
भजन संध्या में नीलम सिंह, दीपमाला जायसवाल, ममता मिश्रा, वंदना सिंह, विमला सिंह,सरोज सिंह, सन्ध्या सिंह, स्मिता श्रीवास्तव मंदिर के महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल व पुजारी गण की भगीदारी थी।
अंत मे सचिव मृदुला सिंह जूही ने सभी का आभार व्यक्त किया।